करगिल विजय दिवस पर PM मोदी ने लगाई क्लास तो भड़क गया पाकिस्तान

0
Untitled

पाकिस्तान ने लद्दाख के द्रास में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों को ‘बयानबाजी’ करार देते हुए खारिज कर दिया और कहा कि इससे कश्मीरी लोगों को दबाने के भारत के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय ध्यान नहीं हटा सकता.

भारत ने शुक्रवार को 25वां करगिल विजय दिवस मनाया और देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर गाथा को याद किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वह आतंकवाद और छद्म युद्ध का उपयोग करके प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रहा है लेकिन दुश्मन के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय नेताओं के बयानबाजी से कश्मीरी लोगों के मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए किए जा रहे संघर्ष को दबाने के भारत के कठोर रवैये से अंतरराष्ट्रीय ध्यान नहीं हट सकता.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *