झारखंड में जूनियर क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 864 पदों पर निकली वैकेंसी
झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल झारखंड कर्मचारी आयोग जेएसएससी ने इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन निकाले हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार JSSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को JSSC की ऑफिसियल वेबसाइट jssc.in पर जाकर आवेदन करना होगा. बता दे की आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2024 तक है. वही फॉर्म में अगर कुछ गलती हो जाती है तो उसे करेक्ट करने के लिए 18 से 20 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है. बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 864 पदों को भरा जाएगा. जिसमें जूनियर क्लर्क रेगुलर के 836 पद, स्टेनोग्राफर के 27 पद और जूनियर क्लर्क बैकलॉग के एक पद शामिल है.आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं का पास होना जरूरी है. साथ ही जूनियर क्लर्क पद के लिए कैंडिडेट को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए. साथ ही टाइपिंग की स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. वहीं स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट को स्टेनोग्राफी आनी चाहिए. इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट के हिसाब से टाइपिंग आनी चाहिए.वही आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एसटी, एससी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रूपए आवेदन शुल्क देना होगा.
