बड़ी घटना से हिला गुजरात, एक झटके में चली गई 6 लोगों की जान

0
1089b8750271dca9fe3445b9b975125a135c2860ae7beee53ebe898b6040ebff

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह गुजरात के आनंद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक और खड़ी बस में टक्कर हो गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य घायल हो गए।

 

अफसरों के अनुसार, उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं और उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

यह दुर्घटना आणंद जिले के चिखोदरा गांव के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद जा रही एक निजी लग्जरी बस का टायर फटने के बाद वह सड़क किनारे खड़ी हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि जब बस का टायर बदला जा रहा था, तब यात्री उतर गए और उनमें से कुछ वाहन के सामने इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *