मनिका डिग्री कॉलेज के दैनिक कर्मी बैठे हड़ताल पर

0
7c0f7710-edd2-4861-896f-106ab6e95c46

बकाया पारिश्रमिक राशि भुगतान नहीं होने पर मनिका डिग्री कॉलेज के दैनिक कमी बैठे हड़ताल पर।

 

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में बकाया पारिश्रमिक के राशि भुगतान नहीं होने के कारण मनिका डिग्री कॉलेज के दैनिक कर्मी सोमवार को डिग्री कॉलेज परिसर में ही हड़ताल में बैठ गए।
हड़ताल में बैठे डिग्री कॉलेज के दैनिक कर्मी ताराचंद ने मीडिया को बताया कि विगत छ: महीनो से हम दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को हमारा पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसी अवस्था में हमसब घोर आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना सहन कर रहे हैं। अब तो हम रोजमर्रा के समान भी नहीं खरीद पा रहे हैं और भुखमरी की स्थिति में जी रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि हमें पारिश्रमिक के रूप में एक छोटी राशि ही मिलती है और वह भी पिछले पिछले कई महीनो से बंद है।महाविद्यालय और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए हम सब पूरी निष्ठा विश्वास और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। परंतु बकाया पारिश्रमिक के भुगतान के लिए आग्रह करते-करते थक गए और बाध्य होकर हमसब ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है। अगर हमारे बकाया पारिश्रमिक की राशि का भुगतान न होने तक हम सभी दैनिक वेतन भोगी कुर्मी 15-7.2024 से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर दैनिक कुर्मी ताराचंद प्रजापति, राहुल कुमार, राजहंस दुबे, प्रमिला देवी, सुखदेव नायक, महेश लोहरा, मुकेश नायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *