मुखिया ने किया लोहरसी बाजार का साफ सफाई
मुखिया ने किया लोहरसी बाजार का साफ सफाई
चंदवा : चंदवा प्रखंड अंतर्गत माल्हन पंचायत में मुखिया संघ अध्यक्ष जतरू कुमार मुंडा ने लोहरसी के ग्रामीणों के साथ लोहरसी बाजार टांड़ में श्रम दान कार्यक्रम जैसे महान कार्य का आयोजन कर साफ सफाई कराया है। मुंडा ने ग्रामीणों को बताया कि एकता और श्रम दान से बड़े बड़े कार्य संभव कर सकते हैं। श्रम दान कर बरसात के मौसम में अपने गांव का साफ सफाई रखें स्वच्छ ग्राम रखने से बीमारी व मलेरिया से निजात पाया जा सकता है। इसलिए सभी ग्रामीण श्रमदान को बढ़ावा दें। बातों को सुनकर ग्रामीणों ने मुखिया जी को स्वागत कर बोले की पूरे लोहरसी आपके साथ है। इन्हीं बातों के साथ मुखिया संघ अध्यक्ष जतरू कुमार मुंडा ने ग्रामीणों को धन्यवाद दिया व श्रमदान कार्यक्रम का समापन किया गया।
