बाइडेन ने जेलेंस्की को पुतिन और कमला हैरिस को ट्रम्प कहा

0
Untitled

अमेरिका में बाइडेन की उम्र और उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच 81 साल के राष्ट्रपति ने नाटो समिट में कई लोगों के नाम गलत बोलकर अपनी राष्ट्रपति पद पर बने रहने की योग्यता पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया। कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी गलती दोहराई और वो अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम भूल गए और उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प बोल दिया।

एक दिन में 2 बार फिसली बाइडेन की जुबान
नाटो के 75 साल पूरे होने पर अमेरिका में 9 से 11 जुलाई तक एक समिट हुई। इसमें नाटो देशों के मेंबर मौजूद थे। समिट के आखिरी दिन, यानी कल देर शाम बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

बाइडेन अपनी बात खत्म कर जेलेंस्की को बुला रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अब मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति को बुलाना चाहूंगा। वे जितने साहसी हैं उतने ही समर्पित भी हैं। लेडीज एंड जेंटलमेन प्रेसिडेंट पुतिन।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *