अनंत-राधिका की शादी में विदेश से आएंगे ये मेहमान

0
Untitled

अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज (12 जुलाई) राधिका मर्चेंट के संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे. यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा. अंबानी फैमिली ने देश और दुनिया भर के कई मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया है. अनंत-राधिका की शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स तो मेहमान बनेंगे ही वहीं, इंटरनेशनल गेस्ट भी शिरकत करेंगे. अनंत-राधिका की शादी 3 दिनों तक चलेगी, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई को शुभ विवाह (शादी) से होगी. उसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद (आशीर्वाद समारोह) होगा और 14 जुलाई को मंगल उत्सव (शादी का रिसेप्शन) होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *