विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन

0
Untitled

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर साहिबगंज सदर अस्पताल परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीडीसी सतीश चन्द्र और सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डीडीसी ने उपस्थित लोगो को सीमित परिवार के फायदे गिनाए और लोगो को जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान देने की अपील की ।आप अपने अनुसार कॉपर टी, निरोध या फिर महिला पुरुष ऑपरेशन करा कर पूरा जीवन भर आनंद ले सकते है। इस कार्यक्रम के दौरान मरीजों के बीच गर्व निरोधक गोलियां, निरोध और जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित लेख भी बांटे गए। इस कार्यक्रम में डीएस डॉ रंजन कुमार, डॉ किरणमाला , डॉ महमूद आलम सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *