नगर विकास परिसदन भवन में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
● माननीय मंत्री, नगर विकास व आवास विभाग, श्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में नया परिसदन भवन में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
चंदन पांडे,गिरिडीह
● विभागीय मंत्री ने आवास विभाग एवम नगर विकास अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
● माननीय मंत्री महोदय ने नगर निगम को नगर निगम क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए
गिरिडीह:- भवन में माननीय मंत्री, नगर विकास एवम आवास विभाग, श्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर माननीय राज्यसभा सांसद, श्री सरफराज अहमद, माननीय विधायक गांडेय, श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन, माननीय विधायक गिरिडीह, श्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी महुआ, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
माननीय मंत्री महोदय ने नगर विकास व आवास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त से बारी-बारी से सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कहीं। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निगम क्षेत्र अंतर्गत नियमित साफ-सफाई तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ नगर विकास व आवास विभाग के तहत संचालित योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह करें सुनिश्चित। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए।
