चंदवा में शहीद पुलिस कर्मियों को किया गया याद

0
ba614d02-40d1-47fa-a2c0-47400f86d00f

चंदवा में शहीद पुलिस कर्मियों को किया गया याद

लुकुइया में हुआ था पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला

चंदवा: चंदवा में 2019 में माओवादी हमले में शहीद हुए सुकरा उरांव समेत अन्य शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया। चंदवा के लुकुईया खेल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर लातेहार एस पी अंजनी अंजन सहित कई पुलिस कर्मियों व आम जनों ने शहीदों को याद किया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने फुटबॉल टूर्नामेंट , नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर डायन प्रथा, बाल श्रम समेत अंधविश्वास पर लगाम लगाने का काम किया है। कार्यक्रम के दौरान लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि हमें अपने गांव टोला को नक्सलियों से मुक्त करना है । शिक्षा जागरूकता और अपने क्षेत्र का विकास करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए । इधर कार्यक्रम में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान चंदवा के टीम विजय रही बच्चियों की टीम ने दो शून्य से बालूमाथ की टीम को हराकर पुरस्कार हासिल किया । वहीं लुकुईया के टीम ने भी फुटबॉल मैच में विजय प्राप्त किया इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुरस्कार देकर विजय प्राप्त करने वाले टीमों को सम्मानित किया ।कार्यक्रम के दौरान लातेहार, बालूमाथ, बरवाडीह के डीएसपी व थानेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *