चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 39 पर नेवाडी के पास दो कारों में सीधी भिड़ंत

0
Untitled

दो गाड़ियों में भिड़ंत, घटना स्थल पहुंची पुलिस कार के अंदर देखा तो रह गई दंग,

चंदवा: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 39 पर नेवाडी के पास आज अहले सुबह दो कारों में भिड़ंत हो गया। इस घटना के बाद यूपी 57 आर 1745 का चालक वहां से फरार हो गया, पर दूसरी कार में सवार चालक और दो लोगों को मामूली चोटें आई है, जिनका चंदवा स्वास्थ्य केन्द्रं में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हो पाई है। इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चंदवा थाना को दी जिसके बाद चंदवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे जब यूपी नंबर के गाड़ी के अंदर देखा तो दंग रह गई। गाड़ी में गांजा भरा हुआ था। इस संबंध में चंदवा थाना थाना ने बताया कि जिस गाड़ी में गांजा ले जाया जा रहा था वह रांची से लातेहार की ओर जा रही थी और दूसरे कार में सवार लोग लातेहार से रांची की ओर जा रहे थे की तभी नेवाड़ी के पास दोनो वाहनों में भिड़ंत हो गई। फिलहार घायलों का उपचार चंदवा स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। वहीं गांजा लदा वाहन को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *