सगमा बिजली की करंट के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत, घर में आज था छठी

0
ebd27dd2-cd01-43d9-9d37-bcdf43c5026a

सगमा बिजली की करंट के चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत, घर में आज था छठी

रामानन्द प्रजापति

सगमा: धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा प्रखण्ड अंतर्गत मकरी गांव निवासी राम मूरत कुशवाहा जिनकी उम्र 60 वर्षीय बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के घर में आज छठी का कार्यक्रम था। इसी बीच स्नान करने अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर अपने कुआ पर गए थे। जहां मृतक ने मोटर चलाने के लिए बिजली के तार को लाइन में जोड़ रहे थे। इसी बीच करंट चलत तार उनके शरीर पर गिर गया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई, मगर घर वालो को कुछ देर बाद पता चला तो घर वाले दौड़ते हुए घटना स्थल पर जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार एवम् पांच बेटे के साथ एक पुत्री को छोड़ कर दुनिया से चले बसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *