इन पांच देशों में एक प्रतिशत बची हिंदू आबादी और मुसलमानों की भी जान लीजिए
भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका समेत कुछ ऐसे देश हैं, जहां पर हिंदुओं की आबादी अन्य धर्मों की तुलना में अधिक है, लेकिन दुनिया में ऐसे तमाम देश हैं, जहां पर हिंदुओं की आबादी एक फीसदी से भी कम हैं. पाकिस्तान और बांग्लादेश ये ऐसे दो देश हैं, जहां पर हिंदुओं की संख्या तेजी से कम हुआ है, लेकिन अभी इन दोनों देशों में एक फीसदी से अधिक हिंदू आबादी है. इन दोनों देशों की चर्चा इसलिए भी अधिक होती है, क्योंकि भारत के बंटवारे के समय पाकिस्तान और बांग्लादेश में काफी संख्या में हिंदू थे, लेकिन धीरे-धीरे कम हो गए. दूसरी तरफ भारत में मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ी है.
