उरी मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर, हथियार बरामद

0
Untitled

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें कम से कम दो आतंकवादी मारे गए।

 

सूत्रों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहलान इलाके में एलओसी के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। चुनौती दिए जाने पर दहशतगर्दों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सेना के जवानों ने भी जवाब दिया।

मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। तलाशी अभियान के दौरान सेना के जवानों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया।

इससे पहले पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक अन्य मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था।

बारामूला के सोपोर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक आला पुलिस अफशर ने मीडिया को बताया कि सोपोर के हादीपोरा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *