पत्नी पर शक के चलते एक साल के बेटे की पिता ने कर दी हत्या

0
Untitled

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर इस संदेह में अपने एक वर्षीय बेटे की हत्या कर दी कि वह बच्चे का पिता नहीं है। पुलिस ने उस व्यक्ति को उसकी पत्नी की शिकायत के बाद अरेस्ट कर लिया।

 

उन्होंने बताया कि हमे बच्चा बेहोशी की हालत में मिला। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रुपईडीहा पुलिस स्टेशन के SHO समशेर बहादुर सिंह ने कहा, “मां ने अपने पति सुजीत पर हत्या का आरोप लगाया है। नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।” शिकायत के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार को सुजीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पाया गया कि सुजीत को अपनी पत्नी की निष्ठा पर संदेह था और वह कहता था कि नाबालिग लड़का उसका बच्चा नहीं था, इसलिए उसने उसे मार डाला। मामले की जांच चल रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *