ईडी की टीम ने रांची स्थित जमीन कारोबारी के घर छापेमारी कर एक करोड़ रुपये और 100 कारतूस बरामद किए हैं. ईडी ने बताया कि 12 जून को ईडी ने एक और जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के दौरान कमलेश का नाम सामने आया था. उसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है.