साइड नहीं मिली तो कार सवार को आया गुस्सा, ऑटो चालक की कर दी हत्या

0
Untitled

दिल्ली में एक बेहद हैरान करने का मामला सामने आया है. एक कार सवार शख्स ने ऑटो ड्राइवर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसने उसकी कार को साइड नहीं दिया. मामला भलस्वा डेरी थाना का है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. मगर, ऑटो ड्राइवर के पूरे परिवार के पास अब रोने के सिवा कुछ नहीं बचा.

35 वर्षीय ऑटो चालक नवाब सिंह के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. मुकुंदपुर डी ब्लॉक में वह अपनी ऑटो लगा रहे थे. इसी समय एक कार सवार वहां पहुंचा और साइड देने को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ. इस मामूली से विवाद में ही कार चालक ने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और नवाब सिंह के सिर पर कई वार कर दिए. इसके बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *