मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस को चकमा देकर नाटकीय ढंग से फरार हुआ यूपी का आरोपी
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए जाने के बाद गोवा ले जाए जा रहे एक 32 वर्षीय शख्स ने मुंबई हवाई अड्डे से छलांग लगाकर भाग गया. एक पुलिसकर्मी ने उसका पीछा किया, लेकिन वह उसके हाथ नहीं आ सका. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि इमाद वसीम खान को बुधवार को सुबह करीब 6 बजे गोवा पुलिस की एक टीम अपने साथ लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची. इसी दौरान वह दुस्साहस करके भाग गया. उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ गोवा के मापुसा में कथित रूप से गलत तरीके से बंधक बनाने, जानबूझकर चोट पहुंचाने और खुद को लोक सेवक बताने के आरोप में मामले दर्ज हैं.
गोवा पुलिस ने हाल ही में इनपुट के आधार पर खान को गृहनगर यूपी के सहारनपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया था.
