शराब बनी काल, 25 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा हॉस्पटिल में एडमिट

0
Untitled

ल्लाकुरिची: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जनपद में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 25 लोगों की जान चली गई और 60 से ज़्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफसरों ने चिंता जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार करा रहे लोगों से मुलाकात की। सीएम एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस अपराध में शामिल लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहे अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।”

उन्होंने कहा, “अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा।” तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

तमिलनाडु राजभवन द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि मुझे यह जानकर बहुत धक्का लगा कि नकली शराब पीने के कारण कल्लाकुरिची में कई लोगों की जान चली गई। कई अन्य की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *