ट्रेन के आगे कूदकर दो मासूम बच्चियों के साथ महिला ने की खुदकुशी

0
Untitled

प्रयागराज में एक महिला ने अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है. इस घटना से पूरे इलाकें अफरा-तफरी का माहौल मच गया. स्थानीय लोगों ने महिला और दोनों बच्चियों की मौत की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं महिला की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी गई है. पुलिस के मुताबिक महिला ने घरेलू कलह की वजह से खुदकुशी की है. पुलिस ने बताया कि अंजना नाम की महिला ने प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा रेलवे स्टेशन के पास खुदकुशी की है. महिला खुदकुशी करने के लिए अपनी दोनों मासूम बेटियों के साथ सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई.महिला का पति टुनटुन मुंबई में जाकर नौकरी कर रहा है.महिला के ससुर के मुताबिक सोमवार की सुबह अंजना और उसेक पति टुनटुन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला आपे से बाहर हो गई और सास-ससुर से मायके जाने की बात कहकर घर से निकल गई. ससुर ने सोचा कि महिला मायके पहुंच गई होगी लेकिन शाम को उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि महिला ने खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि महिला का पति लंबे वक्त से मुंबई में रह रहा है, उनके बीच काफी टाइम से विवाद चल रहा था. महिला और उससे ससुराल वालों के बीच भी अच्छे संबंध नहीं थे. महिला की आए दिन उसके पति से फोन पर झगड़े हो रहे थे. इसी के बाद महिला ने यह कदम उठाया है. पुलिस फिलहाल पड़ताल में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *