श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पुल से गिरी, 5 लोगों की मौत 35 घायल
दतिया दुरसड़ा थाना इलाके के जौरा मैथाना के पास शुक्रवार की सुबह रतनगढ़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलती ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौका पर आ गए और राहत कार्य शुरू किया | , हादसे का शिकार हुए ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी यात्री रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।, घटना की जानकारी लगते ही प्रभारी कलेक्टर कमलेश भार्गव और एसपी वीरेन्द्र मिश्रा समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस के जरिये सभी घायलों को उपचार के लिए दतिया जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। वहीं, शवों का पंचनामा बनाकर मामले को संज्ञान में लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। हादसे में इन लोगों की हुई मौत 1 सोनम पुत्री चंदन अहिरवार 15 वर्ष 2 क्रांति पुत्री नवल किशोर केवट 17 वर्ष 3 सीमा पत्नी नवल किशोर 35वर्ष 4 कामिनी पुत्री नवल किशोर 19 वर्ष 5 एक नाम की पुष्टि की जा रही है… वही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है |
