बिजनेसमैन से 45 लाख की ठगी, फर्जी जमीन का शातिर ने कर दिया सौदा

0
Untitled

जालसाजों द्वारा फर्जी कागजात के जरिए एग्रीमेंट कर कारोबारीसे 45 लाख रुपए की ठगी fraud करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद गुरुवार को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर निवासी कारोबारी राजेश डागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका राधा पैलेस में कार्यालय है। उसके पास अश्वनी चौधरी नामक व्यक्ति का फोन आया और बताया कि उसके पास एक बड़ा इंवेस्टर है। उन्हें मंडकोला में जमीन चाहिए। राजेश डागर अपने साथ मास्टर दीपचंद चौधरी, कुलदीप धामा व आर्यन धामा को लेकर गुरुग्राम आया और अश्वनी चौधरी को लेकर जमीन देखने के लिए मंडकोला चले गए। जहां अश्वनी ने उससे कहा कि उनके पास नोएडा में 15 बीघा जमीन है। जिसमें वे राजेश को भी शामिल करके अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इसके बाद अश्वनी ने फोन करके राजेश से कहा कि वे इंवेस्टर को लेकर मंडकोला पहुंच रहे हैं। अश्वनी ने 5 जुलाई 2023 को राजेश को नोएडा वाली जमीन के मालिक कविंद्र से भी मिलवाया। इसके बाद 5 जुलाई 2023 राजेश को नोएडा एक पंचतारा होटल में इंवेस्टर से मीटिंग के लिए बुलवाया गया। जहां नरेश शर्मा, आर के मित्तल, मिस्टर गुप्ता व एक अन्य पहले से ही बैठे हुए मिले। उन्होंने कहा कि जो जमीन अश्वनी ने उन्हें दिखाई है वे राजेश की मार्फत इस जमीन को 75 लाख प्रति बीघा के हिसाब से खरीदना चाहते हैं।फाईनल रेट करके वहां से चले गये। अश्विनी चौधरी ने जमींदार कविंद्र को भी होटल में बुला लिया और वह 15 बीघा 62 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बेचने के लिए तैयार हो गया। राजेश भी अच्छा मुनाफा देखकर उनके झांसे में आ गया और जमीन खरीदने के तैयार हो गया। राजेश ने गुरुग्राम आकर अश्वनी चौधरी, कुलदीप धामा के सामने जमींदार कविंद्र को 5 लाख रूपये नगद दिये। वहीं एडवांस पेमेंट रसीद बनवा ली। 11 जुलाई को बाकी एग्रीमेंट की रकम लेने अश्वनी चौधरी, जमींदार कविंद्र , कुलदीप धामा, आर्यन धामा, मास्टर दीपचन्द चौधरी व एक अन्य व्यक्ति गुरुग्राम आए। राजेश के साथ उसका दोस्त अजय कुमार, विनोद कुमार खटाना भी था। कविंद्र ने एक टाईप सुदा व नोटरी सुदा एग्रीमेंट पहले ही बनवा रखा था। राजेश ने उन्हें 40 लाख रुपए नगद व बाकी 55 लाख रुपए का चेक दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *