पाकिस्तान बना UNSC का अस्थायी सदस्य, कश्मीर का उठाया मुद्दा, बताई अपनी प्राथमिकता

0
Untitled

पाकिस्तान गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुन लिया गया. पाकिस्तान का कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से शुरू होगा और वह अगले दो साल तक यूएनएससी का सदस्य बना रहेगा. 193 सदस्यीय महासभा में से पाकिस्तान को 182 वोट मिले, जो दो तिहाई बहुमत के आवश्यक आंकड़े 124 से बहुत अधिक है.

गुरुवार को ही पाकिस्तान के अलावा डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया को भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने नए सदस्य देशों का ऐलान किया. जिन नए सदस्य देश चुने गए हैं, ये जापान, इक्वाडोर, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड की जगह लेंगे. इन देशों की सदस्यता 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *