पंजाब में तेज रफ्तार का कहर: नाबालिग ने चार पर चढ़ाई कार, हुई मौत

0
1289f1372782809b04e9f132f104b37c24e5ff6291837c968039c128a5b580f1

जालंधर में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल और सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में चार लोग घायल हो गये हैं. उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

इस घटना में एक व्यक्ति की हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

वहीं, अन्य तीन का उपचार चल रहा है। मृतक काम से साइकिल से घर लौट रहा था. उसकी पहचान माला (40) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हादसा शहर के सबसे पॉश इलाके जालंधर हाइट्स के पास हुआ.

खबर के अनुसार, घटना के वक्त नाबालिग कार चला रहा था। हादसा होते ही कार में सवार दो नाबालिग बच्चे तुरंत भाग गए। जिसके बाद राहगीरों की मदद से चारों घायलों को एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। गनीमत यह रही कि उस स्थान पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत जांच के लिए वहां पहुंची. जालंधर हाइट्स पुलिस ने मौके से क्रेटा कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज पुलिस कार की डिटेल निकालकर कार के मालिक का पता लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *