छत्तीसगढ़ में पिता बना शैतान, अपने ही मासूम बेटे का रेता गला, हुआ अरेस्ट

0
Untitled

क दर्दनाक घटना ने रामनुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार की देर रात एक दरिंदे पिता ने अपने ही बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

इस भयावह कृत्य की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जैसे ही सूचना अधिकारियों तक पहुंची, पुलिस तेजी से मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, आरोपी कमलेश नगेशिया बीते चंद दिनों से अपना आपा खो चुका था. पुत्र अविनाश नगेशिया गहरी नींद में सो रहा था. तभी उसके बाप कमलेश ने उसे उठाकर आंगन में लाया और धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी जान ले ली।

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरिंदे पिता कमलेश नगेशिया के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर उसे अरेस्ट किया है. पुलिस आरोपी से सवाल जवाब कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *