बिष्णु मंदिर तोलरा का मनाया गया पहला वार्षिकोत्सव

0
Untitled

बिष्णु मंदिर तोलरा का मनाया गया पहला वार्षिकोत्सव

जय विजय का प्राण प्रतिष्ठा एवं सुंदरकांड का पाठ कराया गया संपन्न

 

बिश्रामपुर. पलामू:विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव स्थित बिष्णु मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया दिन में भगवान बिष्णु के द्वारपाल जय विजय की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य भंडारा एवं 75+आयु वर्ग के बुजुर्ग को सम्मानित किया गया।रात्रि में मानस मंडली गढ़वा की टीम के द्वारा सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ मानस मंडली में 45लोग हनुमान भक्ती व श्रीराम भक्ती में लीन दिखे मधुर आवाज में तीन घंटा तक मानस मंडली गढ़वा की टीम ने सबका मन अपने ओर आकर्षित किया।तीन दिन तक चले इस आयोजन में बिष्णु मंदिर संचालन कमिटी के सभी सदस्यो ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर खूब पसीना बहाया ।इतनी तपती धूप में कमिटी के सभी सदस्य शीतल पेयजल व फल लेकर सभी जरुरतमंद के लिए तत्पर दिखे। रात्रि सुंदरकांड में विश्रामपुर विधानसभा सह झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बिकास दूबे गंगा कंस्ट्रक्शन के सहायक प्रोपराइटर सह पलामू के प्रसिद्ध समाजसेवी बबलू पांडेय राजद के झारखंड प्रदेश महासचिव सह एडवोकेट पप्पू सिंह आईएफएस ऋत्विका पांडेय के चाचा सुनील पांडेय सेवानिवृत पुलिस सब इंस्पेक्टर देवनारायण तिवारी ग्रामीण सह पुलिस उपाधीक्षक सुनील तिवारी ग्रामीण सह अंचलाधिकारी शिवपुजन तिवारी एडवोकेट कमल तिवारी सिद्धनाथ तिवारी तोलरा पंचायत के मुखिया रोहित कुमार तिवारी भाजपा नेता अमरेश तिवारी सहित बिष्णु मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी सचिव गोखूल तिवारी कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी संरक्षक विरेन्द्र तिवारी सुमंत तिवारी संजय तिवारी प्रवक्ता राम निवास तिवारी मुकेश तिवारी अरुण त्रिवेदी रविन्द्र तिवारी धीरन तिवारी राजेश तिवारी अगस्त तिवारी कौशल तिवारी उपेन्द्र तिवारी आलोक तिवारी बिष्णु मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष तुलसी तिवारी सचिव रासबिहारी तिवारी सहित सभी ने मिलकर मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की सराहना किया एवं बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *