बहन को परेशान करने वाले युवक को भाई ने दी मौत की सजा

0
Untitled

भाटापारा में हुई हत्या के मामलों में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि सुनील डिक्सेना उसकी बहन को बार-बार फोन कर परेशान करता था। उसका नंबर ब्लाक करने के बाद भी दूसरे नंबरों से फोन लगाकर परेशान करता था। इससे परेशान होकर आरोपित ने अपने साथियों के साथ सुनील की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टानेश कुमार ध्रुव निवासी संतमाता कर्मा वार्ड ने शहर थाने में रिपोर्ट लिखाई कि सुनील डिक्सेना (राजू जायसवाल ) उम्र 47 वर्ष उसके मकान में किराए से रहता है। शुक्रवार को मुझे फोन सूचना मिली कि किराएदार सुनील डिक्सेना अपने घर के सामने बेहोश पड़ा है। उसे इलाज कराने शासकीय अस्पताल भाटापारा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रिश्तेदार ने किया गैंगरेप, गोवा से लौटी युवती ने बताई आपबीती शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के शरीर की सामान्य जांच पर से मृतक के साथ गंभीर रूप से मारपीट किए जाने से, उसकी मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा था। शहर थाना प्रभारी योगिताबाली खापर्डे के साथ उनकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। कैमरों के फुटेज की जांच की। तकनीकी विश्लेषण व पूछताछ के आधार पर आरोपितों की पहचान हुई। मृतक सुनील डिक्सेना को कामेश यादव, राजू ध्रुव, मुकेश व अन्य लोगों साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर इन आरोपितों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपितों ने हाथ मुक्का व हाकी स्टिक से गंभीर रूप से मारपीट करना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *