तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चार लोगों की गयी जान,

0
Untitled

रांची। देर शाम एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गयी। घटना पिपरवार के खलारी थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ मोड़ की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रांसपोर्टिंग रोड पर कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में एक साथ 5 लोग बैठे हुए थे। हादसे में चार लोगों की जान चली गयी, जबकि एक मासूम गंभीर रुप से घायल है। जानकारी के अनुसार मृतक पंकज कुमार साहू एक होमगार्ड जवान था। उसकी पत्नी और एक बेटा-एक बेटी की जान चली गयी है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने हीरो बाइक में सवार पांच लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी कार रूकी नहीं और जाकर एक होटल में घुस गयी। घटना के वक्त होटल में भी काफी लोग मौजूद थे, जो घटना में बाल-बाल बच गये। इधर बाइक में सवार पांच में से चार की जान चली गयी, जबकि एक ही हालत नाजुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *