PWD मोड पर लगी भीषण आग, 4 दुकानें जलकर हुई खाख

0
Untitled

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमा पर स्थित शक्ति नगर PWD मोड पर भीषण आग लग गई जिससे आसपास की चार दुकानें जलकर खाक हो गई, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग बुझाती तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के लिए आप लोगों को बता दें कि कल 1 में 2024 को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमा पर स्थित शक्ति नगर PWD मोड पर शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई और आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि आसपास की चार दुकानें जलकर खाक हो गई, हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाब रही। वही बताया जा रहा है की शॉर्ट सर्किट की वजह से लगे इस भीषण आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *