पने घर के दिवाल से दबकर निर्मला देवी की दर्दनाक मौत ,अबुआ आवास का कर रही थी निर्माण

0
d373ad42-fc9d-4b24-83a7-a6c1550bc3c9

निर्मला देवी की दर्दनाक मौत अपने घर के दिवाल से दबकर, अबुआ आवास का कर रही थी निर्माण।

चंदवा: कामता पंचायत के ग्राम कामता की टोला परसाही निवासी निर्मला देवी उम्र 55 वर्ष पति इंदर राय की अपने घर के पुराने दिवाल से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया, परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।सुचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अयुब खान परसाही उसके घर पहुंचे, परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया, मामले की जानकारी ली, मृतक निर्मला देवी के पति इंदर राय ने बताया कि मेरे पत्नी स्व0 निर्मला देवी के नाम से अबुआ आवास की स्वीकृति जिला प्रशासन से मिली थी, अपने पुराने मिट्टी का मकान तोड़कर अबुआ आवास का निर्माण करीब एक सप्ताह से करा रही थी, सोमवार को भी घर के निर्माण में मैं और मेरे पत्नी स्व0 निर्मला देवी लगी हुई थी, बुनियाद की जोड़ाई के लिए मेरे पत्नी स्व0 निर्मला देवी बालू और सिमेंट का मशाला बना रही थी इसी क्रम में उतर की ओर की पुराने दिवाल मेरे पत्नी पर गिर गई, दिवाल से दबकर उसकी दर्दनाक मौत मौके पर हो गई।यह परिवार अंत्यंत ही गरीब है। इसके पुत्र और पुत्रवधू दुसरे प्रदेश में काम करते हैं, इनके घरपर नहीं रहने से दाह संस्कार आज नहीं हो सका, मंगलवार को दाह संस्कार किया जाएगा। अयुब खान ने मृतक के प्रति गहरी शोक और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *