शिक्षक ने छात्र की जमकर किया पिटाई,चोटिल

0
52875d56-de41-48fa-bb4a-c3e24752fa32

शिक्षक ने छात्र की जमकर किया पिटाई,चोटिल
बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय के छठी क्लास के छात्र दीपक कुमार पिता साहेब राम की एक शिक्षक ने बेहरमी पिटाई कर दिया ।जिससे उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई है।छात्र दीपक कुमार ने बताया की शनिवार को स्कूल के शिक्षक जयश्याम गंझु ने बेरहमी से यह कहकर पिटाई कर दिया कि तुम क्लास में गाली-गलौज करते हो ।और लगभग 20 मिनट तक बांस के डंडे से मेरे साथ मारपीट किया ।जिससे पीठ, गर्दन,हांथ समेत शरीर में कई जगह चोट आई है ।घटना के बाद परिजनों द्वारा छात्र को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां सीएचओ डॉक्टर दीपक कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया । वही इस संबंध में शिक्षक जयश्याम गंझु का उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया ।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सरयू प्रसाद का मोबाइल स्विच ऑफ मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *