जैक इंटर का रिजल्ट कल, करीब 4 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा

0
4b71a373-739f-4720-be6b-fa993cb4b9ed

Ranchi : झारखंड अद्धिविद्य परिषद द्वारा इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जायेगा. जैक सुबह 11 बजे इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. बता दें कि झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट के 94 हजार 433 स्टूडेंट्स ने विज्ञान की परीक्षा दी थी. उनके अलावा 25 हजार 907 12वीं कॉमर्स व 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थी आर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुए थे. झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और lagatar.in पर चेक कर सकते हैं.
झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में करीब 4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक दूसरी शिफ्ट में आयोजित की गई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *