निजी स्कूलों द्वारा री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली पर अबिलंब रोक लगाया जाय – आजसू

0
af698ac4-e2bf-4717-b7f1-f00a8a0aaa12

निजी स्कूलों द्वारा री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली पर अबिलंब रोक लगाया जाय – आजसू
आज दिनांक 26/4/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के उपायुक्त महोदय रांची के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी स्कूलों के द्वारा री- एडमिशन फ़ीस लेने पर रोक लगाने के संबध में दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा की रांची जिला के अंतर्गत आने वाले सभी निजी स्कूलों के द्वारा री- एडमिशन के नाम पर अभिभावकों पर दबाव बना कर फ़ीस वसूली जा रही है जो की शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTI) नियम का उलंघन है । सर्वोच्च न्यायालय ने भी री – एडमिशन के नाम पर कई वर्षो पहले ही अभिभावकों से अवैध तरीके से फ़ीस वसूली पर रोक लगाने को कहा है परंतु निजी स्कूलों के द्वारा मनमाना तरीके से भिन्न भिन्न मद से पैसे की अवैध वसूली जारी है ।
उन्होंने कहा की अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) निवेदन करती है की इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए अन्यथा आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी । इस अवसर पर
प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा,दीपक रजक, आशुतोष सिन्हा,पियूष सिंह, नीलाभ रत्न इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *