दुल्हन बेटी की विदाई के वक्त पिता की हत्या

0

यूपी। आगरा के फतेहाबाद कस्बे में अवंति चौक के पास स्थित कृष्णा धाम कालोनी में सोमवार को दुल्हन के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार की रात डीजे पर चल रहा गाना बदलने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि साले ने अपने बेटों के साथ हमला बोला। बेटी की विदाई से पहले पिता की हत्या से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। रामबरन की बेटी मधु की बारात आई थी। प्रेमपुर, फिरोजाबाद निवासी नेकराम दूल्हा बना था। फेरों की रस्म हो चुकी थी। पैर पूजने की रस्म चल रही थी। दुल्हन के मामा गांव बाबरपुर (फतेहाबाद) निवासी राजू ने अपने बेटे व रिश्तेदारों के साथ धावा बोला। रात को डीजे पर गाना बदलने को लेकर राजू का जीजा रामबरन से विवाद हो गया था। रात करीब दो बजे वह शादी छोड़कर गुस्से में चला गया था। धावा बोला। मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ आए लोगों ने सीधे रामबरन पर हमला बोला। फतेहाबाद में अवंति चौक के पास स्थित कृष्णा धाम कालोनी में सोमवार को दुल्हन के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शादी समारोह में दहशत फैल गई। चारों बुरी तरह जख्मी हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। रामबरन की मौत की खबर से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बची हुई रस्में रोक दी गईं। दुल्हन की विदाई भी रुक गई। बाराती वापस लौट गए। दूल्हा और चंद बाराती रुक गए। रामबरन के भाई अनिल ने तहरीर देकर राजू, सुनील, विष्णु, पुष्पेंद्र, रंजीत, विजय को नामजद किया है। डोली उठने से पहले दुल्हन के पिता की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी कोई और नहीं मामा है। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है। दुल्हन मधु रो-रोकर बेहोश हो गई। उसकी मां और दादी को रिश्तेदारों ने बमुश्किल संभाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *