युवक की हत्या कर फेंकी लाश

0
Untitled

यपुर में विधायकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित आकाशवाणी के सामने आज सवेरे एक शख्स की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

 

पुलिस की शुरूवाती पूछताछ में सामने आया है कि मृतक का गला मफलर से बंधा हुआ था। जिस पर पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों ही टीम ने पुलिस के साथ मिल कर मौके से सबूत लिये। साथ ही पुलिस ने पड़ोस के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया मगर कोई जानकारी सामने नहीं आई। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की शवगृह में रखवाया कर जांच में जुट गई।

मामले में पुलिस अफसर बताया कि आकाशवाणी के सामने खाली प्लाट में ये डेड बॉडी मिली थी। जिस पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं मृतक की उम्र लगभग 39 से 46 के आसपास हैं और मृतक के गले में मफलर बंधा हुआ हैं।

शुरू की जांच में सामने आया है कि मौत गला घुटने से हुई हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक की फोटो को भेज कर थानों में दर्ज गुमशुदगियों के बारे में सूचना जुटाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *