समुंद्री देवी बालिका उच्च विद्यालय के छात्रओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

0
6a85a0bf-7b1e-45dd-a04a-bb480cf70e9b

प्रोजेक्ट समुंद्री देवी बालिका उच्च विद्यालय के छात्रओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

महुआडांड़ मुख्यालय अंतर्गत प्रोजेक्ट समुंद्री देवी बालिका उच्च विद्यालय महुआडांड़ के छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली, जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विरसा चौक , प्रखंड कार्यालय,बाजार होते हुए हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचे इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सबकी जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है,मतदान वोट हमारा अधिकार कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसे स्लोगन लिखा था वहीं शिक्षक जेरला दा टोप्पो ने कही कि अभी लोकसभा चुनाव जो होने वाला है इसको लेकर विभाग द्वारा आदेश दिया गया है कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाय इसी कड़ी में महुआडांड़ प्रोजेक्ट समुंद्री देवी के छात्रा ने जागरूकता रैली निकाली है वही विद्यालय के प्रधानाध्यापका अजीत मेहता ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है भारत के नागरिकों को मतदान देकर सशक्त सरकार निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना है इसी को लेकर आज विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई है। इस मौके पर अजीत मेहता , जेरल दा टोप्पो , काजल कुमारी , कृष्ण कुमार एवम अन्य शिक्षक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *