भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्वाहर पासवान पहुंचे महुआडांड

महुआडांड़ : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान पहुंचे महुआडांड, मंडल स्तरीय शक्ति केंद्र एवं बुथ अध्यक्षों के साथ की बैठक।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान शनिवार को महुआडांड पहुंचे एवं महुआडांड में मंडल स्तरीय शक्ति केंद्र एवं बुथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक मनिका विधान सभा कोर कमेटी के सदस्य सह पूर्व भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा के वरीय नेता भुवनेश्वर सिंह के आवास में हुई। बैठक में जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, महुआडांड प्रखण्ड भाजपा प्रभारी ध्रुव पाण्डेय, मंडल महामंत्री जमुना प्रसाद, भाजपा के वरीय नेता भुवनेश्वर सिंह, संजय राय, अवधेश जायसवाल, हरेन्द्र नाथ शाह, अमित जायसवाल, बंधा राम, प्रकाश बड़ाईक, अनिल सिन्हा, भरत राम, अशोक राम, राजकिशोर प्रसाद, ललित नाथ शाह, विजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, गणेश सिंह, रामजीत मुण्डा, रामलाल सिंह, श्यामलाल सिंह, छलकु नगेसिया, रामप्रीत नगेसिया, संतोष सिंह, बालकु नगेसिया, लवंगसाय कंवर, अर्जुन सिंह आदि समेत दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को दिल्ली की गद्दी में फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमे भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी बहुमत से वोट देकर जिताना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव- गांव में लोगों के बीच जाकर मोदी सरकार के द्वारा किये गए सभी विकास योजनाओं एवं उपलब्धि की जानकारी देने का आह्वान किया जिससे नरेन्द्र मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री कि गद्दी पर बैठा सकें। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मनिका विधान सभा के कोर कमेटी सदस्य संजय जयसवाल ने आगंतुक सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।