पांकी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
पांकी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
पांकी प्रखंड के अंबेडकर चौक पर रविवार की दोपहर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई, भारत रत्न से सुशोभित बाबा साहब की 133 वीं जयंती के अवसर पर पांकी में अंबेडकर युवक संघ के लोगों ने स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी, पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, जिला पार्षद खुशबू कुमारी, पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद, उप मुखिया अनारिक राम के द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों को अंबेडकर नवयुवक समिति के लोगों ने फूलमाला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के पश्चात मौके पर मौजूद लोगों के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के द्वारा बनाये गए संविधान से ही आज देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। बाबा साहब ने देश एवं समाज के हर वर्गों के लोगों का ख्याल रखकर संविधान की रचना की, ऐसे महान पुरुष से हम सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर अपने कार्यों एवं नीतियों की बदौलत भारत रत्न से सुशोभित हुए।
मौके पर अम्बेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष चिंटू अम्बेडकर, उपाध्यक्ष रविन्द्र रविदास, सचिव सुभम कुमार, उपेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
