महिला ने युवक को लगाया चूना, सदमे में आया, पुलिस तक हैरान

0
Untitled

एक विधवा महिला की इस हरकत को जानकर तो पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोप है कि विधवा महिला ने एक युवक को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद विधवा महिला ने बहुत ही शातिराना चाल चली। आरोप है कि विधवा महिला ने युवक से लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला संज्ञान में आने पर परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।  बताया कि उसका युवा पुत्र करीब एक वर्ष पूर्व गांव की ही एक विधवा महिला के संपर्क में आया। जिसके द्वारा उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया गया।। अलग-अलग समय में डाली रकम आरोप है कि 17 अगस्त 2023 को उसके पुत्र द्वारा उसके एक खाते में दो लाख रुपये की रकम स्थानांतरित कराई गई। जबकि दूसरे खाते में 50 हजार रुपये की रकम उसी दिन डाली गई। उसके बाद भी आरोपित महिला द्वारा लगातार उस पर रुपये देने का दबाव बनाया जाता रहा। जब उसके पुत्र ने पैसे देने से मना किया तो उसने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसके जो फोटोग्राफ्स उसके पास हैं उन्हें वह एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। जिससे उसकी तथा उसके परिवार की समाज में बदनामी होगी। महिला पर युवक को डरा धमका कर तथा ब्लैकमेल कर 9.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। किसान का कहना है कि उसका पुत्र डिप्रेशन में आ गया तथा उसने गत 27 मार्च को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस प्रयास को उसकी मां ने देख लिया। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *