झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

0
Untitled

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल बैठक आयोजित की गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के सभी नेताओं के द्वारा रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री के आवास में आयोजित आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी से अपने प्रत्याशियों के चयन की अंतिम सहमति दी जाएगी।
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल की बैठक पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति तथा आसन्न लोकसभा निर्वाचन-2024 में पार्टी की रणनीतियों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार -विमर्श किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *