इनोवा से 50 लाख कैश जब्त
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु प्रभावशील आदर्श आचार संहिता में रायगढ़ की फ्लाईंग स्क्वाड टीम के द्वारा आज बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज रोड से एक इनोवा क्रिस्टा से 50 लाख रुपये नगद अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। वाहन में सवार लोगों से उक्त राशि के बारे में जानकारी मांगे जाने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। मामला इंकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।
