रायपुर में 2 भाइयों के साथ मारपीट

0
Untitled

रायपुर।रायपुर में आरोपियों ने 2 सगे भाइयों से मारपीट की है। छोटे भाई से मारपीट का मैटर सुलझाने बड़ा भाई गया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। दोनों भाइयों पर आरोपियों ने जमकर लात घूसे बरसाए। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुष्पेंद्र साहू ने राखी थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। वह रोजी मजदूरी का काम करता है। उसका छोटा भाई पुखराज साहू रोते हुए आया। अपने भाई से पूछा तो उसने बताया कि विकास साहू और भूषण साहू ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की है। इसके बाद पुष्पेंद्र ने आरोपियों से झगड़े का कारण पूछा। इससे आरोपी नाराज हो गए। वह दोनों भाइयों से गाली-गलौज करने लगे, फिर उन्होंने दोनों को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा। इस घटना में बड़े भाई की नाक से खून निकलने लगा और शरीर पर भी चोटें आई। इस मामले में राखी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *