सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली की मिली इजाजत

0
2cc82cdc-cbbe-4977-a5da-60e648e2c053

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली की मिली इजाजत, चंपाई और कल्पना सोरेन समेत ‘इंडिया’ के ये बड़े नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी को रविवार 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की इजाज़त मिल गई है।दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी है। बताया जाता है कि इस रैली में इंडिया अलायंस के सभी दल शामिल होंगे और यहां इंडिया गठबंधन का ही बैनर लगेगा। इसमें विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे।सूत्रों के मुताबिक इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। साथ ही महाराष्ट्र से शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद होंगे। वहीं टीएमसी से डेरेक ओब्रायन के भी आने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *