जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास

0
d30935c2-0e18-4c96-9f74-7e486dd739c8

जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास ।
बालूमाथ एकीकृत प्रखंड बरियातू के बरवा डीह ग्राम में शुक्रवार को सुनैना देवी 30 वर्ष पति बैजनाथ गंझू ने घर में रखे खटमल की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों ने सुनैना देवी को अचेतावस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया ।सुनैना देवी ने बताया कि मेरे चार बच्चे हैं और मेरे पति बराबर शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करते हैं उन्होंने बताया कि मेरे पति का पहला शादी है लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन शराब का बराबर सेवन कर के मारपीट करने के कारण पहली पत्नी इसे छोड़कर भाग गई ।बाद में जबसे मेरी शादी हुई तब से वह बराबर मेरे साथ भी शराब पीकर बराबर मारपीट करता आ रहा हैं ।शुक्रवार को शराब के नशे में धुत होकर घर के एलिवेस्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया वह मेरे साथ जमकर मारपीट की थी।इससे आजिज होकर मैंने आत्महत्या का फैसला लिया।इधर शराबी पति ने मानवता को सर्मसार करते हुवे अचेत पड़ी पत्नी को अस्पताल तक लाना मुनासिब नही समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *