RLD के लोगों ने BJP कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

0
Untitled

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और RLD में गठबंधन हुआ है। जयंत चौधरी महागठबंधन से रिश्ता तोड़कर NDA में शामिल हो गए। हालांकि बागपत से सामने आये एक वीडियो में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में मारपीट होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि बीती देर रात आरएलडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता और समर्थकों की जमकर पिटाई की। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीजेपी और RLD कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का तिलवाड़ा गांव में कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद गांव के ही एक बीजेपी नेता के घर चाय का कार्यक्रम भी रखा गया था लेकिन यहां बीजेपी और RLD कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और यह बहस मारपीट में बदल गई। RLD के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया।मिली जानकारी के मुताबिक, आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने गठबंधन के प्रत्याशी को बीजेपी नेता के यहां चाय कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए सड़क ब्लॉक कर दी। भाजपा नेताओं ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारामारी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ‘युद्ध; शुरू हो गया और मारपीट होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *