ए के सिंह कॉलेज जपला के प्रिंसीपल को शीघ्र हटाने के लिए अभिभावकों ने शासी निकाय के अध्यक्ष से लगाया गुहार

0
e97185c4-cc42-4a71-acca-5f319f81503d

ए के सिंह कॉलेज जपला के प्रिंसीपल को शीघ्र हटाने हेतु अभिभावक गण शासी निकाय के अध्यक्ष से लगाई गुहार
हुसैनाबाद संवाददाता
ए के सिंह कॉलेज जपला के प्रभारी प्रिसिपल सूर्यमणि सिंह को हटाने का मामला तुल पकड़ने लगा है।पहले कई बार विश्वविद्यालय में भी हटाने को लेकर मामला आया था। जबकि विश्वविद्यालय द्वारा नही हटाया गया ।
आज बूथ स्तरीय कार्यक्रम में शासी निकाय के अध्यक्ष बी डी राम जी और सचिव प्रफुल सिंह को अभिभावक के द्वारा एक आवेदन देकर अवगत कराया गया की ए के सिंह कॉलेज जपला के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा घोर अनियमिता बरती जाती है।
उनके द्वारा बताया गया की अपने रिश्तेदार के माध्यम से कॉलेज में एक दलाल रखकर प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छा नंबर देने वास्ते पैसे का मांग करते है, नहीं देने पर फेल करने का धमकी देते है,ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित परीक्षा फॉर्म भरने में 3000 तीन हजार की वसूली कर ऑफ लाइन फॉर्म भरवाते है।इस तरह अवैध उगाही उनके द्वारा कराया जाता हैं।
उनका स्वयं का व्यवहार तानाशाह जैसा है अभिभावक इसकी शिकायत इनसे करते है तो उनको भी बेइज्जत करने से नहीं हिचकते हैं।
अभिभावक लिखितआवेदन में दिए है की जपला के राजनीति में हिस्सा लेते है। इनका कहना है इनका कहना है कि सांसद विधायक और सचिव को मैं जेब में रखता हूं। कोई माई का लाल मुझे नहीं हटा सकता है।
अभिभावको का कहना है कि ऐसी तानाशाह प्रिंसिपल को अभिलंब हटाया जाए।
आवेदन देने वालों में लक्ष्मण रजवार, राजीव कुमार पासवान राजीव कुमार पासवान, सोमनाथ राम, सोनल रजवार, अर्जुन राम प्रहलाद मेहता, राजू सिंह, कामलेश सिंह, पवन पासवान नीरज कुमार , विवेक पांडे का नाम प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *