भाजपा की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस कर रही यह तैयारी

0
Untitled

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के बाद प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को मेरठ से अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी राजस्थान में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आम सभा की तैयारियों में जुट गई है
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेताओं का कहना है कि हमारी मांग है कि प्रदेश में पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभाएं और रोड शो हों। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से हाईकमान को एक प्रस्ताव भी भेजा गया है। संभवतः सोनिया गांधी छह अप्रैल को राजस्थान में सभा को संबोधित कर सकती हैं। जयपुर के अलावा वे अन्य एक या दो सीटों पर भी जनसभा को संबोधित कर सकती हैं।इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की सभा और रोड शो के कार्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम राज्य में होने वाले दो चरणों के चुनावों को देखते हुए तैयार किए जा रहे हैं। नेताओं की रैली और रोड शो लोकसभा उम्मीदवारों की मांग के हिसाब से तय किए जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने अभी पहले चरण की नामांकन रैलियों में स्थानीय नेताओं को ही बुलाया था। अब तक के नामांकन के दौरान रैलियों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट गए। लेकिन अब चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं को बुलावा भेजा जा रहा है। अगले एक या दो दिन में सभी बड़े नेता राजस्थान में प्रचार अभियान करते हुए नजर आएंगे। पार्टी ने इस बार प्रचार की रणनीति में भी बदलाव किया है। कांग्रेस का फोकस इस बार ज्यादा सभाओं की जगह उम्मीदवार के ज्यादा क्षेत्र कवर करने पर है। कुछ बड़े नेताओं की चुनिंदा सभाओं के अलावा स्थानीय प्रचार पर ही फोकस रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *