स्वतंत्रता सेनानी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी: नीलांबर-पीतांबर को किया याद

0
ceb7038a-f228-479c-af69-71f1c0ed718e

स्वतंत्रता सेनानी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी: नीलांबर-पीतांबर को किया याद

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के प्रखंड कार्यलय परिषर में पांकी विधानसभा के वर्तमान विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता के तत्वावधान में वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर का शहादत दिवस मनाया गया।
मौके पर डॉक्टर मेहता, प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान, समाज सेवी, बिरेंद्र कुमार सहित कई लोगों न संयुक्त रूप से नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर डॉक्टर मेहता ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर 1857 की लड़ाई में देश को आजाद कराने की मांग करने के क्रम में शहीद हो गए थे।
साथहीं कहा की शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इन्हीं शहीदों की कुर्बानी के कारण आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। अंग्रेजी शासन के खिलाफ देश को आजाद कराने के लिए शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी। उनके एहसानों को कभी भी नहीं चुकाया जा सकता है।
मौके पर दर्जनों लोग मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *