रांची में दिनदहाड़े गढ़वा जिले के कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
917808db-9fc1-4fe9-943d-9df8038f7157

रांची में दिनदहाड़े गढ़वा जिले के कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रांची: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह अपनी पत्नी के साथ बाजार करने आया था. इसी दौरान उसे अपराधियों ने गोली मार दी. इस वारदात में युवक घायल हो गया था. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ये घटना उर्दू लाइब्रेरी के पास की है. बताया जा रहा है कि ये मामला आपसी रंजिश का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गढ़वा के लिए आतंक का पर्याय था छोटू

उर्दू लाइब्रेरी के पास जिस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, उसका नाम छोटू रंगसाज है. वह गढ़वा जिले के रंका का रहनेवाला था. वह कुख्यात अपराधी था. गढ़वा के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था. उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं.

रांची पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधी

रंगों के पर्व होली में शांति-व्यवस्था को लेकर जहां एक तरफ पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है, वहीं वारदात को अंजाम देकर अपराधी रांची पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.

पत्नी के साथ आया था बाजार करने

होली को लेकर अभी से चारों तरफ उल्लास है. होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बाजारों में भी होली की खरीदारी को लेकर रौनक है। इस बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. पुलिस के लिए नयी चुनौती खड़ी कर दी है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार करने आया था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाया. वारदात के बाद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *