बुजुर्ग महिला को ऑटो ड्राइवर ने बनाया हवस का शिकार

0
Untitled

मध्य प्रदेश के उज्जैन में फिर एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक ऑटो ड्राइवर ने घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है। महिला शुक्रवार उज्जैन शहर के महाकाल थाना पहुंची और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी एक ऑटो ड्राइवर ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर लहूलुहान हालत में छोड़ दिया था। इससे पहले एक नाबालिग बच्ची के साथ ऑटो ड्राइवर ने दुष्कर्म कर लहूलुहान कर छोड़ दिया था। यह मामला पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना था। इस बार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ऑटो चालक ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के बेगमबाग में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला महाकाल थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस ने बताया कि पति बीमार रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। 19 मार्च की रात 9.30 बजे काम निपटाकर महिला अपने घर जा रही थी। बैठ जाओ। वृद्ध महिला ऑटो चालक की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। यहां ऑटो चालक ने वृद्धा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। फिलहाल ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है। इस मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौड़ ने बताया कि महाकाल थाने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ फिर दर्ज कराई है। मामले में आरोपी को सघनता से तलाश किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *